scorecardresearch
 

'जेटली के बयान से बीजेपी का असली चेहरा उजागर'

केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि हिन्दुत्व का उपयोग अवसरवादी मुद्दे के रूप में करने की अरुण जेटली की कथित टिप्पणी से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

Advertisement
X
केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल
केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल

ने कहा कि का उपयोग अवसरवादी मुद्दे के रूप में करने की की कथित टिप्पणी से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए. जेटली ने कथित तौर पर कहा था कि भाजपा हिन्दुत्व का उपयोग अवसरवादी मुद्दे के तौर पर कर रही है.

सिब्बल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और आरएसएस से देश को यह बताने को कहा कि वे अब जेटली के बारे में क्या सोचते हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष के एक जिम्मेदार नेता का यह बयान कि भाजपा हिन्दुत्व का उपयोग अवसरवादी मुद्दे के रूप में कर रही है, और यह बहुत ही गंभीर मामला है.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस कहती रही है कि भाजपा लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है. अब उन्हें लोगों से माफी मांगनी चाहिए.

विकीलीक्स केबल के अनुसार अमेरिकी दूतावास के राजनयिक राबर्ट ब्लेक ने छह मई 2005 को जेटली से मुलाकात के बाद अपनी सरकार को संदेश भेजा था कि जेटली ने कहा कि हिन्दू राष्ट्रवाद भाजपा के लिए हमेशा चर्चा का बिन्दु रहेगा. उन्होंने इसे एक अवसरवादी मुद्दा बताया. सिब्बल ने कहा कि ऐसी टिप्पणी के लिए जेटली को लोगों से माफी मांगनी चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा.

Advertisement

आडवाणी की रथ यात्रा के बाद देश में हुए सांप्रदायिक दंगों की चर्चा करते हुए सिब्बल ने कहा कि यह अवसरवादी राजनीति है जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गयी.

उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि भाजपा नेता बोलते कुछ हैं और करते कुछ और. जेटली ने दावा किया है कि उन्होंने अवसरवादी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था. विकीलीक्स के ताज़ा खुलासे पर कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि जो लोग शीशे के मकान में रहते हों उन्हें दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए.

Advertisement
Advertisement