सिक्किम के भूकंप प्रभावित इलाके के दौरे के लिए गृहमंत्री पी चिदंबरम गंगटोक पहुंचे. गृहमंत्री ने गंगटोक उतरते ही सबसे पहले अस्पताल का रुख किया और अस्पताल में भर्जी 300 से ज्यादा मरीजों का हाल जाना.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री पी चिदंबरम सिक्किम के गवर्नर से मुलाकात करने के बाद भूकंप प्रवाभित इलाकों के दौरे पर निकलेंगे.
इस बीच खबर यह आयी कि चिदंबरम पिछले दिन 2जी मामले में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर गरमा गए. इसके बाद उन्होंने गंगटोक स्थित अस्पताल से पत्रकारों को बाहर निकलवा दिया.
दरअसल ये पत्रकार गृहमंत्री चिदंबरम से 2जी पर उनके नाम लिए जाने के विषय में पूछ रहे थे.
गौरतलब है कि 2 जी घोटाले में क सरकार के जी का जंजाल बना हुआ है. एक के बाद एक कई बड़े मंत्री इसके लपेटे में आते जा रहे हैं. अब लगता है कि बारी गृह मंत्री पी चिदंबरम की है क्योंकि खुद प्रणब मुखर्जी ने ये कहा है कि चिदंबरम साहब को घोटाले की पूरी जानकारी थी.
अब पीएमओ को वित्त मंत्रालय की तरफ से भेजे गए नोट पर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने चुप्पी साध ली है. इंडो यूएस इनवेस्टर फोरम की बैठक में भाग लेने अमेरिका पहुंचे प्रणब मुखर्जी ने कहा कि चूंकि पूरा मामला अदालत में है, लिहाजा वो कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं.
एक दूसरे कार्यक्रम में प्रणब दा ने कहा कि हाल के दिनों में भारत के लोगों को आरटीआई से बड़ी ताकत मिली है. उन्होंने कहा कि जो सनसनीखेज खबर सामने आई है वो आरटीआई की बदौलत है.
वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तमंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री सचिवालय को एक नोट भेजा गया था और किसी ने आरटीआई का इस्तेमाल करके उस नोट की मांग की.