scorecardresearch
 

हमारी टीम हमेशा एकजुट रहेगी: अन्‍ना

अन्ना हजारे ने अपने आंदोलन के प्रमुख कार्यकर्ताओं के बीच फूट होने की बात को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि टीम अन्ना एकजुट रह कर जनलोकपाल विधेयक के लिये सतत प्रयत्नशील रहेगी.

Advertisement
X

अन्ना हजारे ने अपने आंदोलन के प्रमुख कार्यकर्ताओं के बीच फूट होने की बात को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि टीम अन्ना एकजुट रह कर जनलोकपाल विधेयक के लिये सतत प्रयत्नशील रहेगी.

हजारे ने अपने ब्लॉग में ताज़ा टिप्पणियों में कहा, ‘टीम अन्ना के बारे में कुछ लोग उल्टी-सीधी चर्चा कर रहे हैं. टीम को तोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं. लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं होगा. ‘टीम अन्ना’ एकजुट रहेगी और जनलोकपाल विधेयक के लिये सतत प्रयत्नशील रहेगी.’

उनकी यह टिप्पणी इन खबरों के बीच आयी है कि हजारे पक्ष के कार्यकर्ताओं के बीच आंदोलन के कुछ अहम मुद्दों को लेकर गंभीर मतभेद हो गये हैं. कुछ सदस्यों को हजारे के इस बयान पर आश्चर्य है कि प्रशांत भूषण को टीम में रखे जाने के बारे में कोर समिति फैसला करेगी. भूषण जम्मू-कश्मीर में जनमत संग्रह कराने का पक्ष लेकर विवादों में आ गये हैं.

Advertisement
Advertisement