scorecardresearch
 

लखनऊ: केजरीवाल पर हुआ चप्‍पल से हमला

लखनऊ में एक बैठक के दौरान टीम अन्‍ना के सदस्‍य अरविंद केजरीवाल पर एक शख्‍स ने हमला कर दिया.

Advertisement
X
केजरीवाल पर चप्‍पल फेंकनेवाला जीतेंद्र
केजरीवाल पर चप्‍पल फेंकनेवाला जीतेंद्र

लखनऊ में एक बैठक के दौरान टीम अन्‍ना के सदस्‍य अरविंद केजरीवाल पर एक शख्‍स ने चप्‍पल फेंका. 

खबरों के अनुसार उस व्‍यक्ति ने अरविंद केजरीवाल को घूंसा मारा. हालांकि बाद में ये खबर आई केजरीवाल पर चप्‍पल फेंकी गई. पुलिस ने उस व्‍यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. चप्‍पल फेंकने वाले शख्‍स का नाम जीतेंद्र है और वह जालौन का रहने वाला है.
चेहरा पहचानें, जीतें ईनाम. भाग लेने के लिए

मौके पर मौजूद लोगों ने उस शख्‍स की पिटाई कर और उसकी कमीज तक फाड़ दी. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले टीम अन्‍ना के एक और प्रमुख सदस्‍य प्रशांत भूषण के साथ सुप्रीम कोर्ट परिसर में स्थित उनके केबिन में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की थी.

टीम अन्‍ना की एक और सदस्‍य किरण बेदी ने आजतक से कहा कि उन्‍होंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि जनलोकपाल की लड़ाई में ऐसी घटनाओं के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement