राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड थाना क्षेत्र की एक आरओ गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी. सुबह करीब 7 बजे आग लगी थी जिस पर काबू पाने में 4 घण्टे लग गए.
आग बहुत भयंकर थी जिसकी वजह से तकरीबन 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. आग लगने के कारण का चल पाया है. प्रशासन आग लगने के कारण की जानकारी में जुटा हुआ है.
आग के भयंकर रूप धारण करने की एक वजह होना भी था. सबसे नजदीक दमकल नीमराणा में था लेकिन नीमराणा से भी दमकल की गाड़ी मौके पर आधे घण्टे लेट पहुंची. तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी.
आग इतनी भयंकर थी कि उसपर काबू पाना नामुमकिन सा लग रहा था. सूचना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. घटना की है जहां आसपास की जगह को ऐतिहातन खाली करवा लिया गया था. आग के भयंकर रूप को देखते हुए नीमराणा के अलावा सोतानाला से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पर तैनात कर दी गई थीं.