पंजाब के अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक पुलिस जवान पर फायरिंग कर दी. अमृतसर के अजनाला नहर के पास हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने अचानक जीआरपी जवान सुखचैन सिंह को निशाना बनाया और उन पर गोलियां चला दीं.