scorecardresearch
 
Advertisement

पंजाब कांग्रेस में फेरबदल की तैयारी शुरू, नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज

पंजाब कांग्रेस में फेरबदल की तैयारी शुरू, नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज

पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वडिंग को बदलने का फैसला किया है. सूत्रों के अनुसार, वडिंग को सूचित कर दिया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल अब समाप्त हो चुका है और उन्हें जल्द ही अपना पद छोड़ना होगा. इस फैसले के बाद पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की खोज काफी तेज हो गई है.

Advertisement
Advertisement