पंजाब कांग्रेस में चल रही भारी हलचल के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा सौंपने से पहले उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष का ऐलान अगले एक से दो दिनों के भीतर किया जा सकता है. राजा वडिंग ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने राहुल गांधी से मिलकर अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया है.