दिल्ली में कैंपेन लॉन्च करने के बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट और पंजाब पर कैंपेन की शुरुआत की. इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग के तहत आम आदमी पार्टी को 10 लोकसभा सीट में से एक कुरुक्षेत्र सीट मिली. आज सीएम केजरीवाल ने पंजाब में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार गिराने की साजिश चल रही है. देखें ये वीडियो.