scorecardresearch
 

पटियाला में मेडिकल छात्र की हत्या, बदमाशों ने पीजी में घुसकर चाकुओं से गोद डाला

पटियाला के न्यू लाल बाग इलाके में एक पीजी के अंदर मेडिकल छात्र कमल मित्तल की हत्या कर दी गई. वह सरकारी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था. देर शाम दोस्तों ने कमरे में उसका खून से लथपथ शव देखा. पुलिस के अनुसार आरोपी ने गर्दन पर कई चाकू से वार किए.

Advertisement
X
पटियाला में मेडिकल छात्र की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational )
पटियाला में मेडिकल छात्र की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational )

पटियाला के न्यू लाल बाग इलाके में एक पीजी के अंदर घुसकर एक छात्र की हत्या कर दी गई. छात्र मेडिकल की द्वितीय वर्ष का छात्र था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. मृतक की पहचान कमल मित्तल के रूप में हुई है, जो मानसा जिले के बरेटा का रहने वाला था और पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था.

पुलिस के अनुसार इस घटना का पता देर शाम तब चला जब पीड़ित के कुछ परिचित उसके PG आवास पर गए. दरअसल, दिन भर कई बार फोन करने के बाद भी जब पीड़ित ने कोई जवाब नहीं दिया, तो वे उससे मिलने वहां पहुंचे. कमरे में घुसने पर उन्होंने मित्तल का खून से लथपथ शव देखा.

शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित की गर्दन पर तीन से चार बार चाकू से वार किए गए थे. जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि पास में लगे एक CCTV कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति को इलाके से भागते हुए देखा गया है, जिसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे.

पुलिस ने शुरू की जांच
सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन और न्यू ऑफिसर कॉलोनी पुलिस चौकी की टीमों ने फोरेंसिक विशेषज्ञों और DSP सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और सबूत जुटाए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस इमारत में लगभग चार छात्र पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहे थे.

Advertisement

हम उन सभी का पता लगा रहे हैं ताकि उनसे पूछताछ की जा सके. पीड़ित के परिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव दे दिया गया है. पुलिस ने आगे बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने व अपराधी को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement