scorecardresearch
 

4 मौतों से दहला गुरदासपुर, चाची-भाई और दोस्त की हत्या के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला के पास स्थित मुंडी कराल गांव में जमीन विवाद के चलते एक युवक ने अपनी चाची, 12 वर्षीय चचेरे भाई और दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. तीनों हत्याओं के बाद आरोपी अपने घर पहुंचा और खुद को भी गोली मार ली. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

Advertisement
X
4 मौतों से दहला गुरदासपुर. (photo: Screengrabs)
4 मौतों से दहला गुरदासपुर. (photo: Screengrabs)

पंजाब के गुरदासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बटाला में जमीन विवाद में एक युवक ने 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया.

दरअसल पंजाब के बटाला के नजदीक गांव मुंडी कराल में पिछली रात एक जमीन विवाद में एक नौजवान ने अपनी चाची, चचेरे भाई और दोस्त की गोलियां मारकर हत्या कर दी. फिर खुद को भी गोली मार लिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

पहले तीन लोगों को मारी गोली, फिर घर आकर खुद को भी उड़ाया
बताया जाता है कि मनजोत सिंह ने पहले तो अपनी चाची हरजीत कौर का कत्ल किया. फिर अपने 12 वर्षीय चचेरे भाई हरि अमृतपाल सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं जब उसका दोस्त परगट सिंह उसे रोकने की कोशिश करने लगा तो उसने परगट को भी गोली मारकर हत्या कर दी. 

हत्याओं को अंजाम देने के बाद वो अपने घर आया और यहां खुद को भी गोलियों से उड़ा लिया. घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद में एक युवक ने पहले तीन लोगों की हत्या की. फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया.

Advertisement

मामले की जांच जारी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इस हत्याकांड का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें युवक को तीन लोगों को गोलियां मारते देखा जा रहा है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement