scorecardresearch
 

पंजाब: BJP से जुड़ी महिला पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, छापेमारी में सात गिरफ्तार

फिरोजपुर नगर काउंसिल चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है. वार्ड 22 की उम्मीदवार सोमा पर देह व्यापार से जुड़े मामले में केस दर्ज होने के बाद पार्टी ने तुरंत उम्मीदवार बदल दिया. पुलिस ने बस्ती सुनवां इलाके में छापेमारी कर चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. सोमा ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है. वहीं भाजपा ने सत्ताधारी दल पर बदले की भावना से कार्रवाई कराने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
छापेमारी में गिरफ्तार आरोपी. महिला नेता का टिकट काट दिया गया. Photo Screengrab
छापेमारी में गिरफ्तार आरोपी. महिला नेता का टिकट काट दिया गया. Photo Screengrab

फिरोजपुर के नगर काउंसिल चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. वार्ड नंबर 22 से घोषित पार्टी उम्मीदवार पर देह व्यापार से जुड़े मामले में केस दर्ज होने के बाद सियासत गरमा गई है. इसके बाद भाजपा ने तुरंत अपना उम्मीदवार बदल दिया है.

जानकारी के अनुसार, भाजपा ने 14 मई को वार्ड नंबर 22 से सोमा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन 15 मई को उनके खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज होने के बाद पार्टी ने यह फैसला वापस लेते हुए नया उम्मीदवार घोषित कर दिया.

चार महिला सहित सात लोग गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, बस्ती सुनवां इलाके में शिकायत मिली थी कि एक घर में देह व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के माहौल पर गलत असर पड़ रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की, जिसमें चार महिलाओं सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया.

आरोपी उम्मीदवार सोमा ने क्या बताया?
इस मामले पर एसपी मनजीत सिंह ने भी जानकारी दी है कि जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. वहीं, आरोपी उम्मीदवार सोमा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है क्योंकि वह चुनाव लड़ रही थीं.

Advertisement

इस बीच भाजपा नेता अनुमीत सिंह सोढ़ी ने सत्ताधारी पार्टी पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करवाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी घबरा गए हैं, इसलिए झूठा मामला दर्ज करवाया गया है. साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चुनावी माहौल में यह घटना राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement