चुनाव आयोग के दफ्तर के पास विपक्ष और कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. इस प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी काफी एक्टिव नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने लिखा कि 'ज्ञानेश इट्स डन ब्रो, टाइम टू रिजाइन'. यानी अब बहुत हो गया और अब आपके इस्तीफा देने का समय आ गया है. प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी हाथ में एक तख्ती लिए दिखे, जिस पर यही स्लोगन लिखा था.