scorecardresearch
 
Advertisement

CEC के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, राहुल गांधी की अगुवाई में जंतर-मंतर की ओर बढ़े सांसद

CEC के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, राहुल गांधी की अगुवाई में जंतर-मंतर की ओर बढ़े सांसद

दिल्ली की सड़कों पर इस समय चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. संसद मार्ग के बाद अब विपक्ष के नेता जंतर-मंतर पर जमा हो गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए. राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए साफ किया कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे उन्हें देश का वैध चुनाव आयुक्त नहीं मानते हैं.

Advertisement
Advertisement