इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग और मोदी सरकार के खिलाफ एक मॉक संसद का आयोजन किया. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग का प्रस्ताव रखा गया. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत 21 दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और केंद्र सरकार पर हमला बोला.