scorecardresearch
 
Advertisement

आरक्षण के मुद्दे पर क्यों भ‍िड़ गए चिराग पासवान और जीतनराम मांझी?

आरक्षण के मुद्दे पर क्यों भ‍िड़ गए चिराग पासवान और जीतनराम मांझी?

आरक्षण के भीतर आरक्षण और क्रीमी लेयर को लेकर बहस जारी है. वहीं इस मामले में बिहार से एनडीए के ही दो महत्वपूर्ण घटक दलों के नेताओं की जुबानी जंग भी चर्चा में है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच बढ़ी तकरार ने बीजेपी को बेचैन कर दिया है. सूत्रों के अनुसार बीजेपी ने इन दोनों नेताओं से बयानबाज़ी रोकने और गठबंधन के हित में काम करने की अपील की है. बीजेपी की ओर से दोनों नेताओं को संदेश दिया गया है कि एनडीए की मजबूती के लिए मिल कर काम करना जरूरी है.

Advertisement
Advertisement