संसद में अमित शाह ने कहा कि परिसीमन आने से दक्षिण के राज्यों की क्षमता लोकसभा में कम नहीं हो जाएगी. मैं बिल को प्रैक्टिकली बता रहा हूं. इसे समझने की कोशिश कीजिए. शाह ने कहा कि कर्नाटक में 28 सीटें हैं. ये बिल पारित होने के बाद कर्नाटक की संख्या 42 हो जाएगी और प्रतिशत 5.14 हो जाएगा. आंध्र प्रदेश में अभी 25 सीटें हैं उसका प्रतिशत 4.60% है.