तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. विजय की अगुवाई वाली सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है. मुख्यमंत्री ने 23 विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने की सिफारिश की थी, जिसे राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है. नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 21 मई 2026 को सुबह 10 बजे चेन्नई स्थित लोक भवन में आयोजित किया जाएगा.
मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों में श्रीनाथ (थूथुकुडी), कमली एस (अविनाशी), सी. विजयलक्ष्मी (कुमारपालायम), आर.वी. रंजीतकुमार (कांचीपुरम), विनोथ (कुंभकोणम), राजीव (तिरुवदनाई), बी. राजकुमार (कुड्डालोर), वी. गांधीराज (अरक्कोनम), मथन राजा (ओट्टापिडारम), जेगदेश्वरी (राजापालयम), राजेश कुमार (किल्लियूर), एम. विजय बालाजी (इरोड ईस्ट), लोकेश तमिलसेल्वन (रासीपुरम), विजय तमिलन पार्थिबन (सेलम साउथ), रमेश (श्रीरंगम), पी. विश्वनाथन (मेलूर), कुमार आर (वेलाचेरी), थेन्नारासु (श्रीपेरंबुदूर), वी. संपत कुमार (कोयंबटूर नॉर्थ), मोहम्मद फारवस (अरंथांगी), डी. शरथकुमार (तांबरम), एन. मैरी विल्सन (डॉ. राधाकृष्णन नगर) और विग्नेश के (किनाथुकडावु) शामिल हैं.
सूत्रों के मुताबिक, टीवीके की ओर से भेजी गई सूची में विनोथ, बालाजी, संपत, विग्नेश, जेगधीस्वरी, राजकुमार, मारिया विल्सन, पार्थिबन, रंजीत कुमार, गांधीराज, विजयलक्ष्मी और कुमार जैसे कई नाम पहले से चर्चा में थे. मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी राजनीतिक रणनीति और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों की लिस्ट
1. श्रीनाथ
(214 तूतीकोरिन विधानसभा क्षेत्र)
2. कमली एस
(112 अविनाशी विधानसभा क्षेत्र)
3. सी. विजयलक्ष्मी
(97 कुमारपालायम विधानसभा क्षेत्र)
4. आर.वी. रंजीतकुमार
(37 कांचीपुरम विधानसभा क्षेत्र)
5. विनोथ
(171 कुंभकोणम विधानसभा क्षेत्र)
6. राजीव
(210 तिरुवदनाई विधानसभा क्षेत्र)
7. बी. राजकुमार
(155 कुड्डालोर विधानसभा क्षेत्र)
8. वी. गांधीराज
(38 अरक्कोनम विधानसभा क्षेत्र)
9. मथन राजा पी.
(217 ओट्टापिडारम विधानसभा क्षेत्र)
10. जेगदेश्वरी के.
(202 राजापालयम विधानसभा क्षेत्र)
11. राजेश कुमार एस.
(234 किल्लियूर विधानसभा क्षेत्र)
12. एम. विजय बालाजी
(98 इरोड ईस्ट विधानसभा क्षेत्र)
13. लोकेश तमिलसेल्वन डी.
(92 रासीपुरम विधानसभा क्षेत्र)
14. विजय तमिलन पार्थिबन ए.
(90 सेलम साउथ विधानसभा क्षेत्र)
15. रमेश
(139 श्रीरंगम विधानसभा क्षेत्र)
16. पी. विश्वनाथन
(188 मेलूर विधानसभा क्षेत्र)
17. कुमार आर.
(26 वेलाचेरी विधानसभा क्षेत्र)
18. थेन्नारासु के.
(29 श्रीपेरंबुदूर विधानसभा क्षेत्र)
19. वी. संपत कुमार
(118 कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र)
20. मोहम्मद फारवस जे.
(183 अरंथांगी विधानसभा क्षेत्र)
21. डी. शरथकुमार
(31 तांबरम विधानसभा क्षेत्र)
22. एन. मैरी विल्सन
(11 डॉ. राधाकृष्णन नगर विधानसभा क्षेत्र)
23. विग्नेश के.
(122 किनाथुकडावु विधानसभा क्षेत्र)