scorecardresearch
 

मुकुल वासनिक के हाथ में केरलम के नए CM के नाम की फाइल, दिखा रहे या छिपा रहे

केरलम में 10 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस सीएम पद का ताज किसे देगी. इस पर कांग्रेस आलाकमान में लगातार चर्चा हो रही है. इस बीच एक घटनाक्रम से लगा कि राज्य में सीएम पद के कैंडिडेट का नाम लीक हो गया है. इसके बाद पार्टी को तुरंत सफाई देनी पड़ गई.

Advertisement
X
मुकुल वासनिक ने CM का नाम तय करने के लिए विधायकों से बात की है. (Photo:X\@pankajjha_)
मुकुल वासनिक ने CM का नाम तय करने के लिए विधायकों से बात की है. (Photo:X\@pankajjha_)

केरलम का मु्ख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. यहां कांग्रेस ने बंपर जीत हासिल की है. लेकिन सीएम कैंडिडेट का नाम चुनने में कांग्रेस को मशक्कत करनी पड़ रही है. पार्टी ने अपने सीनियर नेता मुकुल वासनिक और अजय माकन को आब्जर्वर बना कर भेजा है. शुक्रवार को मुकुल वासनिक जब पत्रकारों से बात कर रहे थे तो मजेदार वाकया हुआ. 

मुकुल वासनिक जब पत्रकारों से बात कर रहे थे तब उन्होंने हाथ में जो फाइल पकड़ी थी.  उसमें सीएम पद को लेकर विधायकों
 की पसंद थी. मुकुल वासनिक ने ये फाइल इस तरह पकड़ी थी कि पत्रकारों को साफ साफ दिख रहा था. 

इस फाइल में केरलम के नए जीते विधायकों से सीएम को लेकर उनकी पसंद पूछी गई थी. इनमें से ज्यादा विधायकों ने सीएम पद के लिए केसी वेणुगोपाल को अपनी पहली पसंद बताया है. केसी वेणुगोपाल केरलम सीएम पद के लिए तगड़े दावेदार हैं. 

केसी वेणुगोपल की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. 

गुरुवार को मुकुल वासनिक ने सीएम पद को लेकर विधायकों की पसंद पूछी थी, इसके बाद एक पेपर पर उन्हें अपना पसंद पेपर पर बताने को कहा गया था. इस पेपर में विधायकों के नाम के आगे, उनकी पसंद के सीएम फेस का नाम भी लिखा हुआ है. मुकुल वासनिक के हाथ में जो पेपर है उनमें से ज्यादातर विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को अपनी पसंद का सीएम बताया है. 

Advertisement

हालांकि जब मुकुल वासनिक की ये तस्वीर वायरल हुई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ये पेपर गलत है. 

वासनिक ने कहा, "मैंने उस तस्वीर को देखा है, ये गलत है और तथ्यों पर आधारित नहीं है."

मुकुल वासनिक और अजय माकन ने अब विधायकों से बातचीत के आधार पर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी है. 

बता दें कि केरलम में सीएम पद के लिए तीन नाम आगे चल रहे हैं. इनमें पहले हैं संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल. इनका दिल्ली और केरलम दोनों जगह मजबूत प्रभाव है. दूसरे दावेदार वी.डी. सतीशन हैं, जिन्होंने विपक्ष के नेता के तौर पर विधानसभा में सरकार को घेरा और युवाओं के बीच पैठ बनाई. जबकि तीसरे नंबर पर अनुभवी नेता रमेश चेन्निथला हैं, जिनके पास राज्य की राजनीति का लंबा अनुभव है.

अब सीएम के नाम के ऐलान को लेकर सबकी नजरें कांग्रेस आलाकमान पर टिकी हैं.  
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement