scorecardresearch
 

97 रैलियां, 54 रोड शो और शीर्ष प्राथमिकता... बीजेपी का 2026 चुनाव प्लान डिकोड

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जबरदस्त सफलता हासिल की है. बीजेपी अपनी सरकार वाले दो राज्यों- असम और पुडुचेरी में सत्ता बरकरार रखने के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी कमल खिलाने में सफल रही है. पार्टी का चुनावी प्लान क्या रहा?

Advertisement
X
बीजेपी की बंगाल में बड़ी जीत (Photo:PTI)
बीजेपी की बंगाल में बड़ी जीत (Photo:PTI)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. बीजेपी ने सूबे की 293 सीटों के लिए आए नतीजों में 207 सीटें जीत ली हैं. ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 80 सीटों पर सिमट गई है. बंगाल चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद इन नतीजों के शिल्पकारों की चर्चा खूब हो रही है. पार्टी की रणनीति पर भी बात हो रही है, लेकिन एक पहलू की चर्चा कम ही हो रही है- शीर्ष नेतृत्व की प्राथमिकता.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर नितिन नवीन, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा की बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां हुईं. पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने शीर्ष नेताओं के कुल 256 चुनावी कार्यक्रम तय किए थे. इनमें 97 जनसभाएं, 54 रोड शो, 6 मंदिर दर्शन कार्यक्रम, 14 जनसंपर्क कार्यक्रम शामिल थे. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी कार्यक्रम था, जो खुद गृह मंत्री अमित शाह ने किया था. इन कार्यक्रमों से साफ है कि बीजेपी की रणनीति बड़े स्तर पर रैलियों, रोड-शो पर आधारित थी.

अमित शाह पर थी सबसे ज्यादा जिम्मेदारी

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी अमित शाह को दी थी. आक्रामक प्रचार करने वाले अमित शाह ने बंगाल में 37 जनसभाएं, 16 रोड शो, 1 प्रेस कॉन्फ्रेंस किए.अमित शाह ने दो अन्य कार्यक्रमों के साथ ही एक मंदिर में पहुंचकर दर्शन भी किए. बंगाल के चुनाव अभियान के दौरान अमित शाह बीजेपी के सबसे सक्रिय नेता थे. बंगाल में मौजूदगी के लिहाज से भी अमित शाह अपनी पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं से कहीं आगे रहे.

Advertisement

पीएम मोदी का हाई-इम्पैक्ट कैंपेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस हाई-इम्पैक्ट कैंपेन पर रहा. पीएम मोदी की करीब दो दर्जन जनसभाएं हुईं. पीएम ने चार रोड शो किए और एक मंदिर में दर्शन का भी कार्यक्रम रहा. पीएम मोदी का प्रचार बड़े जनसमूह और बड़े इवेंट्स पर केंद्रित रहा. पांच राज्यों के चुनाव में पीएम मोदी की सबसे ज्यादा रैलियां पश्चिम बंगाल में ही हुईं. गृह मंत्री अमित शाह के सबसे ज्यादा रोड शो यहीं हुए. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का फोकस बौद्धिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर रहा. पश्चिम बंगाल में बीजेपी का कैंपेन सिर्फ रैलियों या रोड शो पर आधारित नहीं था. बीजेपी ने चाय बागान श्रमिकों, खेल क्लबों, वाल्मीकि समाज, बुद्धिजीवियों और धार्मिक कार्यक्रमों के जरिये भी बड़े स्तर पर अभियान चलाया.

असम में मजबूती पर फोकस

बीजेपी की फोकस लिस्ट में बंगाल के बाद दूसरे नंबर पर असम रहा. असम में बीजेपी का जोर नए प्रयोग की बजाय मौजूदा समर्थन को मजबूत करने पर अधिक ध्यान दिया. वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में बीजेपी का चुनाव अभियान सलेक्टिव और प्रतीकात्मक था.

कुल मिलाकर देखें तो इन चुनावों में बीजेपी की प्रचार रणनीति से यह साफ हो गया कि अमित शाह पार्टी का प्रमुख संगठनात्मक चेहरा हैं.  पीएम मोदी बीजेपी के लिए सबसे बड़े वोट मल्टीप्लायर बने हुए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement