scorecardresearch
 

AIADMK को एक और झटका! विधायक विजयभास्कर ने दिया इस्तीफा, थामेंगे TVK का दामन?

AIADMK विधायक एम.आर. विजयभास्कर ने कथित तौर पर इस्तीफा दिया. ईपीएस नेतृत्व से नाराजगी के बीच उनके टीवीके में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.

Advertisement
X
टीवीके में शामिल हो सकते हैं विजयभास्कर (Photo: ITG)
टीवीके में शामिल हो सकते हैं विजयभास्कर (Photo: ITG)

तमिलनाडु की राजनीति में विपक्षी AIADMK को एक और बड़ा झटका लग सकता है. पार्टी के अंदर असंतोष लगातार बढ़ता दिख रहा है. सूत्रों के मुताबिक, AIADMK के विधायक एम.आर. विजयभास्कर ने पार्टी नेतृत्व, खासकर ई. पलानीस्वामी (EPS) की कार्यशैली से नाराज होकर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. अब चर्चा है कि वे अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) का दामन थाम सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, एम.आर. विजयभास्कर पार्टी के छठे ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने AIADMK से दूरी बनाने का फैसला किया है. इससे पहले चार विधायक पार्टी छोड़कर TVK में शामिल हो चुके हैं. 

वहीं, पांचवें विधायक सी. विजयभास्कर ने भी इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, उन्होंने अभी तक किसी दूसरी पार्टी का दामन नहीं थामा है.

विजय के साथ जाएंगे विजयभास्कर?

अब एम.आर. विजयभास्कर के इस्तीफे के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वह भी जल्द ही TVK में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, उनके TVK में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

अगर एम.आर. विजयभास्कर भी TVK का दामन थामते हैं, तो यह AIADMK के लिए एक और बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा. हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं और विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आई है, जिससे ई. पलानीस्वामी के नेतृत्व पर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल, पार्टी की तरफ से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement