scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

महिला के साथ हार्दिक पटेल का एक और वीडियो हुआ वायरल

महिला के साथ हार्दिक पटेल का एक और वीडियो हुआ वायरल
  • 1/5
कथित सेक्स वीडियो सामने आने के बाद विवादों में आए पाटीदार अनामत (आरक्षण) आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का अब दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ है. इस वीडियो में हार्दिक तीन लोगों के साथ सिर मुंडवाए हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ एक महिला भी है, जिसके साथ वे शराब पीते नजर आ रहे हैं. हालांकि, aajtak.in इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
महिला के साथ हार्दिक पटेल का एक और वीडियो हुआ वायरल
  • 2/5
बताया जा रहा है कि हार्दिक के ये वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी इन्हें हार्दिक का बताकर शेयर किया जा रहा है.
महिला के साथ हार्दिक पटेल का एक और वीडियो हुआ वायरल
  • 3/5
बता दें कि सोमवार को भी हार्दिक का वीडियो वायरल हुआ था. इस पर उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "मैं मर्द हूं, नपुंसक नहीं, जो करना होगा सीना ठोक कर करूंगा. बीजेपी गंदी राजनीति कर रही है. जो सेक्स सीडी सामने आई है, वह फर्जी है. मेरी निजी जिंदगी पर निशाना साधा जा रहा है.'
Advertisement
महिला के साथ हार्दिक पटेल का एक और वीडियो हुआ वायरल
  • 4/5
वहीं, हार्दिक के बचाव में जिग्‍नेश मेवानी भी आए. उन्होंने ट्वीट कर हार्दिक पटेल से कहा कि परेशान होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने लिखा, 'मैं आपके साथ हूं. और सेक्‍स का अधिकार मूल अधिकार है. किसी को भी आपकी निजता का हनन करने का हक नहीं.'
महिला के साथ हार्दिक पटेल का एक और वीडियो हुआ वायरल
  • 5/5
बताया जा रहा है कि वीडियो हुए दोनों वीडियो इसी साल के हैं. इनमें दो अलग-अलग महिलाओं के साथ हार्दिक के होने की बात हो रही है. हालांकि, हार्दिक इन्हें फर्जी करार दे चुके हैं.
Advertisement
Advertisement