उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नौकरी महाकुंभ' के दूसरे दिन लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 912 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. ये नियुक्तियां पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की सीधी भर्ती 2023 के तहत की गई हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में भारी विसंगतियां थीं और चारों तरफ भाई-भतीजावाद का बोलबाला था, जिससे युवाओं में भारी निराशा थी. उ