विदेश मंत्रालय (MEA) के पासपोर्ट से जुड़े एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. ओवैसी समते विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कई आरोप लगाए हैं. वहीं सरकार का कहना है कि बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. मामले ने राजनीतिक रंग तब पकड़ लिया जब विभिन्न दलों ने इसे नागरिक अधिकारों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जोड़कर सरकार को घेरना शुरू कर दिया. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पासपोर्ट से संबंधित सभी प्रक्रियाएं नियमों और कानूनी प्रावधानों के तहत संचालित की जाती हैं.