प्री-मानसून गतिविधियों के तेज होने और लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तर भारत सहित देश के बड़े हिस्से में मौसम ने गुरुवार को रंग बदला. झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली. दोपहर बाद उत्तर भारत में कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश आई. एनसीआर में कई जगह ओलावृष्टि भी हुई. इससे तापमान में गिरावट आई है.