उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. समाजवादी पार्टी की पहली चाल के बाद अब खेल काफी दिलचस्प मोड़ पर आ पहुंचा है. सपा ने दो सीटों के लिए मोर्चा खोल दिया है, वहीं तीसरी सीट पर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच, भाजपा की तरफ से आठ सीटों पर दावा ठोकने की तैयारी है. सपा नेताओं का दावा है कि इस बार भाजपा खेमे में बड़ी सेंधमारी हो सकती है और कई विधायक क्रॉस वोटिंग के लिए तैयार हैं.