मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. तुषार गांधी ने दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में दोपहर साढ़े तीन बजे एक जनसभा आयोजित करने का ऐलान किया था. हालांकि, सभा से पहले ही मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. तुषार गांधी ने बताया कि पुलिस उन्हें बांद्रा या सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ले जाने के बजाय सीधे डीएन नगर पुलिस स्टेशन ले गई.