कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक प्रेम संबंध का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ. पुलिस के अनुसार, एक युवक ने अपनी प्रेमिका का अपहरण करने के इरादे से पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद उसने पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया, जिससे कार में विस्फोट हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.