टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई और दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने कोटा और हरियाणा से शूटरों के साथ हथियार सप्लाई करने वाली दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है. जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. खुलासा हुआ है कि आरोपियों का पहला निशाना सलमान खान थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण उन्होंने अपना प्लान बदला था.