साल 2020 के दिल्ली दंगा मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है. इस मामले में ताहिर हुसैन की सजा पर 16 नवंबर को सुनवाई की जाएगी, जहां अदालत उनकी सजा का ऐलान करेगी. अदालत के इस फैसले के साथ ही मामले में शामिल अन्य 12 आरोपियों को राहत मिली है. कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव और परिस्थितियों को देखते हुए 12 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है.