scorecardresearch
 
Advertisement

जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सर्वोच्च अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की पीठ सुनवाई कर रही है. सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष दो प्रमुख मुद्दे उठाए गए हैं. पहला मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की अवहेलना से जुड़ा है जिसमें आम लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो और ट्रेनों जैसे सार्वजनिक परिवहन को बिना वजह बंद न करने का निर्देश दिया गया था. दूसरा मुद्दा नेताओं और वकीलों को बिना किसी ठोस कारण के हिरासत में लेने और उन्हें नजरबंद करने से जुड़ा है.

Advertisement
Advertisement