हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई होने जा रही है. रेलवे की जमीन पर बने 3660 अवैध मकानों को लेकर यह मामला उच्चतम न्यायालय पहुंचा है, जहां पहले ही हाईकोर्ट ने सभी अवैध निर्माण हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश जारी किया था. इस सुनवाई को ध्यान में रखते हुए बनभूलपुरा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है क्योंकि पूर्व में यहां कई बार हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं.