scorecardresearch
 
Advertisement

चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जा सकेंगे कनाडा

चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जा सकेंगे कनाडा

अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट के आदेश के बाद अब राजपाल यादव फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा जा सकेंगे. इसके साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट भी वापस मिल जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि राजपाल यादव को विदेश जाकर काम करने की इजाजत दी जानी चाहिए, ताकि वह पैसे कमा सकें और अपना कर्ज चुका सकें. अदालत की इस टिप्पणी और फैसले से अभिनेता को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है.

Advertisement
Advertisement