शिमला में घना कोहरा और फिसलन की वजह से सैलानियों के सैर सपाटे पर ब्रेक लग चुका है. सड़क पर कुछ नजर नहीं आ रहा है और गाड़ी के आगे देखना मुश्किल हो गया है. फिसलन की वजह से गाड़ी चलाने में भी दिक्कतें आ रही हैं. इस मौसम ने शिमला के पर्यटन पर असर डाला है.