scorecardresearch
 
Advertisement

'अगर सवा करोड़ हिंदू एक हो जाए तो...', बांग्लादेश पर RSS चीफ मोहन भगवत का बड़ा बयान

'अगर सवा करोड़ हिंदू एक हो जाए तो...', बांग्लादेश पर RSS चीफ मोहन भगवत का बड़ा बयान

बांग्लादेश में आगामी आम चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. यह पहला चुनाव है जो शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद हो रहा है. पिछले दो वर्षों में हिंदू समुदाय के खिलाफ हमलों और अत्याचारों की कई दुखद तस्वीरें सामने आई हैं. ऐसे समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने एक अहम बयान दिया है. उनका कहना है कि बांग्लादेश में करीब सवा करोड़ हिंदू निवास करते हैं. यदि ये सभी एकजुट होकर अपनी शक्ति का सही उपयोग करें तो वे अपनी राजनीतिक ताकत से वहां की राजनीति को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं.

Advertisement
Advertisement