बिहार में पिछले कुछ समय से कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. जमुई, समस्तीपुर और बांका जैसी जगहों से लड़कियों के साथ सरेआम छेड़छाड़ और बदतमीजी के वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. बांका के मंदार पर्वत पर एक जोड़े के साथ कुछ मनचलों द्वारा बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. विपक्ष ने इस मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार पर कड़ा निशाना साधा है.