संसद का मानसून सत्र खत्म हुआ, लेकिन सियासी संग्राम खत्म नहीं हुआ. दिल्ली के मावलंकर हॉल में राहुल गांधी के पीएम पर बयान पर सियासी तूफान उठ गया है.राहुल गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री की विदेश नीति रही. पीएम मोदी के विदेशी नेताओं से गले मिलने की तस्वीरों पर राहुल ने तंज कसा और बात सिर्फ बयान तक नहीं रुकी. मंच पर संदीप दीक्षित को गले लगाकर राहुल ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष भी किया.