नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर तीखे सवाल खड़े किए. उन्होंने पूछा कि आखिर दिल्ली को क्यों कैद में रखा गया है. राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए स्पष्ट किया कि जब तक वे पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या सरकार से निजी नहीं है, बल्कि यह देश के संविधान को बचाने की एक बड़ी मुहिम है. न्याय मिलने तक युवा और विपक्ष पीछे नहीं हटने वाले हैं.