scorecardresearch
 
Advertisement

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को शर्तों के साथ मिली मंजूरी, कांग्रेस ने उठाए सवाल.

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को शर्तों के साथ मिली मंजूरी, कांग्रेस ने उठाए सवाल.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को आखिरकार प्रशासन से हरी झंडी मिल गई है. हालांकि, इंदौर विकास प्राधिकरण ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पांच कड़ी शर्तें रखी हैं. प्राधिकरण ने आज से 29 सितंबर तक के लिए 12,000 वर्ग मीटर जमीन का आवंटन किया है. इसके साथ ही आयोजकों को सुरक्षा और अन्य आवश्यक विभागों से खुद ही एनओसी और अनुमति लेनी होगी. इस फैसले के बाद कांग्रेस और प्रशासन के बीच तकरार बढ़ गई है. कांग्रेस ने अनुमति मिलने में हुई देरी और इसके लिए वसूले जा रहे करीब 10 लाख रुपये के शुल्क को लेकर स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
Advertisement