scorecardresearch
 
Advertisement

Rahul Gandhi Speech: भोपाल किसान महाचौपाल में राहुल गांधी का PM मोदी पर सीधा वार

Rahul Gandhi Speech: भोपाल किसान महाचौपाल में राहुल गांधी का PM मोदी पर सीधा वार

भोपाल में आयोजित 'किसान महाचौपाल' में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने यूएस-इंडिया ट्रेड डील को किसानों के खिलाफ बताते हुए इसे "भारतीय किसानों के दिलों में तीर" करार दिया. राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने बिना कैबिनेट से परामर्श किए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को फोन कर डील साइन करने की बात कही. उन्होंने दावा किया कि एपस्टीन फाइल्स और अडानी केस के दबाव में मोदी ने संसद छोड़कर समझौते को अंतिम रूप दिया. राहुल ने कहा कि यह डील भारत के किसानों, गारमेंट इंडस्ट्री और डेटा को अमेरिका को सौंपने जैसी है. साथ ही उन्होंने जनरल नरवणे की किताब का हवाला देते हुए चीन के मुद्दे पर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए.

Advertisement
Advertisement