कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन में पुलिस की पैलेट गन से जख्मी हुए साहिल, उसकी मां और वकील साथ थे. उनकी मांग है कि पुलिस बर्बरता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. राहुल गांधी थाने में ही अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश और सलमान खुर्शीद के अलावा पार्टी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच चुके हैं. देखें वीडियो.