कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंच चुके हैं, जहां वे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के पांचवें संस्करण में हिस्सा लेंगे. राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और युवाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. जीतू पटवारी भी इस दौरान उनके साथ नजर आए. हालांकि, इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. पहले यह कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में होने वाला था, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण तारीख को 12 से बढ़ाकर 19 सितंबर किया गया और आयोजन स्थल को बदलकर आईडीए ग्राउंड किया गया. इंदौर विकास प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन ने इस कार्यक्रम के लिए 31 कड़ी शर्तें रखी हैं.