scorecardresearch
 
Advertisement

EC के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे

EC के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एक बड़ा और जबरदस्त प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा सहित विपक्ष के 100 से अधिक सांसद शामिल हुए. संसद भवन से शुरू हुए इस मार्च को पुलिस ने रास्ते में ही रोकने की कोशिश की और कई सांसदों को हिरासत में ले लिया. हालांकि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी भवन के भीतर दाखिल होने में सफल रहे, जहां उन्होंने अपना धरना शुरू कर दिया है.

Advertisement
Advertisement