किसान आंदोलन को लेकर एक से एक इंटरनेशनल सेलिब्रिटी एक्टिव हो गए हैं. अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना, पर्यावरण एक्टविस्ट ग्रेटा थनबर्ग और पूर्व पोर्न स्टार मियां खलीफा जैसे सेलिब्रिटियों ने इसको लेकर ट्वीट किया है. वहीं, विदेश मंत्रालय ने आपत्ति जताते हुए इन सेलिब्रिटियों को बिना जानकारी के ट्वीट न करने की ताकीद दी है. उधर, बालीवुड स्टार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और अजय देवगन ने भी लोगों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल न देने की सलाह दी है. देखें रिपोर्ट.