scorecardresearch
 
Advertisement

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से फोन पर की बात, बोले- पूरे देश को आप पर गर्व है

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से फोन पर की बात, बोले- पूरे देश को आप पर गर्व है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मछार से फोन पर बातचीत की है. कैप्टन स्मित ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाई थी. इस हादसे में वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए थे और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके साहस की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि आपकी हिम्मत और सूझबूझ ने इतने लोगों की जान बचाई है.

Advertisement
Advertisement