मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, भारत की जनगणना का पहला चरण देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरा हो चुका है. अब तक 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है. लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के दुर्गम और बर्फीले इलाकों में भी यह काम तेजी से चल रहा है. उत्तराखंड के माणा गांव से इस जनगणना की शुरुआत हुई थी. उत्तरकाशी के बगोरी गांव के रहने वाले हरदेव सिंह राणा ने डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज की है.