लाल किले की प्राचीर से शनिवार को प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराया. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. आगे उन्होंने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है. इतना ही नहीं, विकसित भारत के संसाधनों का सबसे बड़ा लाभार्थी भी मेरे देश का युवा है.