प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प बाइक यात्रा के प्रतिभागियों से बातचीत की. संवाद के दौरान, यात्रियों ने अपने अनोखे अनुभव साझा किए. एक यात्री ने बताया कि कैसे आयुष्मान भारत योजना ने एक कैंसर पीड़ित बच्ची की जान बचाई, जिससे उसके परिवार को नया जीवन मिला. वहीं, पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने बताया कि इस पक्के मकान ने उनके परिवार को सुरक्षा दी है. इसके अलावा, स्वच्छता कर्मियों से बातचीत का अनुभव भी बेहद खास रहा.