प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान दौरे के बाद किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए. वे 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. किर्गिस्तान के मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष आदिलबेक कासिमालिएव ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान पारंपरिक किर्गिज नृत्य की प्रस्तुति भी हुई.