प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस विशेष मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की जन्मस्थली वडनगर से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक एक विशाल बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह यात्रा लगभग 2000 किलोमीटर का सफर तय करेगी, जिसमें 250 बाइकों पर सवार 500 बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हैं.